नयी दिल्ली , अप्रैल 09 -- कर्नाटक , नागालैंड और त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में गुरुवार को बड़ी तादाद में मतदाताओं ने वोट डाले।
कर्नाटक की बागलकोट सीट के उपचुनाव में 68.74 प्रतिशत और दावणगेरे दक्षिण सीट पर 68.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
नागालैंड की कोरिडांग सीट पर 82.21 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
त्रिपुरा की धर्मनगर की सीट पर 80.04 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
इन सीटों पर मतगणना चार मई को होगी। इसी दिन असम , केरल , तमिलनाडु , पश्चिम बंगाल तथा केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डेचरी की विधानसभा चुनाव की मतगणना भी होनी है।
असम , केरल तथा पुड्डुचेरी की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान सम्पन्न हो गया। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित