जौनपुर , जून 1 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कर्तव्य पालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने सोमवार को बक्सा थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी राम प्रवेश यादव तथा पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी शमशाद अली और आरक्षी राहुल कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस विभाग के अनुसार तीनों पुलिसकर्मियों पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के लिए लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित