श्रीगंगानगर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में एक किराना व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 41 में रहने वाले किराना व्यापारी अनिल कुमार अरोड़ा (40) कई महीनों से घर-परिवार की जिम्मेदारियों और दुकान के संचालन के लिये ब्याज पर लिये कर्ज के जाल में फंस गया। ऊंचा ब्याज होने के कारण मूल राशि कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही थी।

सूत्रों ने बताया कि ब्याज पर रकम देने वाले उसे लगातार धमकियां दे रहे थे। इससे परेशान होकर अनिल ने शुक्रवार को शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिये मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित