भरतपुर , जुलाई 05 -- राजस्थान में करौली के पांचना बांध से सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर मामला एक बार फिर गर्मा गया है। रविवार को वजीरपुर रोड स्थित तुलसीपुरा मोड़ पर 24 गांवों के एकजुट हुए किसानों ने गिरते भूजल स्तर और सिंचाई संकट पर चिंता जताते हुए 11 सदस्यीय जल संघर्ष समिति का गठन किया है। किसानों ने सोमवार को करौली सर्किट हाउस में सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत और प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 दिन बाद 24 गांवों की बैठक बुलाकर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। किसानों ने स्पष्ट किया कि यह बैठक महापंचायत नहीं बल्कि विभिन्न गांवों के चुनिंदा प्रतिनिधियों की बैठक थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित