भरतपुर , अगस्त 16 -- राजस्थान में करौली जिले में करणपुर क्षेत्र में खेत मे चर रही बकरियों पर बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून लगातार भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत महाराजपुरा के हसनपुर गांव में पशुपालक भरतू गुर्जर अपनी 22 बकरियों को खेत में चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से 11 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शेष बकरियां सुरक्षित बताई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित