भरतपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में करौली जिले के आगर्री गांव की पहाड़ी में मंगलवार को अपराह्न अचानक आग लगने से वन विभाग में अफरातफरी मच गयी।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार दुर्गम रास्तों के कारण दमकल वाहन के घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, लिहाजा अग्निशमन दल और स्थानीय ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

पहाड़ी तक पहुंचने का रास्ता संकरा और कठिन होने के कारण वाहन आगजनी स्थल तक नहीं पहुंच पाया। इससे आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित