भरतपुर , मई 02 -- राजस्थान में उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में शुमार करौली के केला देवी मंदिर में मध्य प्रदेश के केवट समाज की तरफ से 211 किलोग्राम का पीतल निर्मित विजय घंट अर्पित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समाज के श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पिकअप वाहन में यह विशाल घंट लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के केवट समाज के श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव एवं विधि-विधान से माता की पूजा अर्चना करके मां के दरबार में यह विजय घंट अर्पित किया। इस दौरान समाज के लोग 'जय माता दी' के जयकारे लगाते हुए भजन-कीर्तन करते नजर आए।

मध्य प्रदेश से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु केला देवी के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित