नयी दिल्ली , अप्रैल 14 -- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करोल बाग इलाके में नकली ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 25-30 लाख रुपये का नकली सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत और राजेंदर सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों राजस्थान के निवासी हैं और यहां करोल बाग में रह रहे थे। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया और इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स जब्त किए, जिन पर गलत तरीके से टीवीएस मोटर कंपनी के उत्पादों की ब्रांडिंग की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित