भरतपुर , जून 11 -- राजस्थान में करौली में गुरुवार को पूर्व पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच और नगर परिषद में स्थायी आयुक्त की नियुक्ति की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सितंबर 2023 से कार्यवाहक आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यों और निविदाओं की निष्पक्ष जांच, सामग्री की आपूर्ति और कार्य एक ही संवेदक को दिये जाने, कई वार्डों में वर्षों से एक ही प्रतिष्ठान को लगातार कार्य आवंटित किये जाने पर भी सवाल उठाये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित