पटना , अप्रैल 01 -- आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (ऐक्टू) सहित देश के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को पटना के आयकर चौराहा स्थित नियोजन भवन (श्रम कार्यालय) पर सैंकड़ों मजदूरों ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार की ओर से लाये गए 04 श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग की।
इस प्रदर्शन में ऐक्टू के साथ सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (ऐटक), इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( इंटक), आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन कोआर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ एम्पलायेड विमेंस एसोसिएशन (सेवा) आदि ट्रेड यूनियन संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में मजदूरों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित