बारां , अप्रैल 08 -- राजस्थान में बारां शहर के श्रीराम स्टेडियम में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय सांसददुष्यंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार तथा बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर बारां शहर की विभिन्न परियोजनाओं की करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि एक समय बारां बाढ़ की समस्या के लिए जाना जाता था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राजे के कार्यकाल में बाढ़ से बचाव के लिए योजनाएं बनायी गयीं। उन्होंने कहा कि कमियां रह गयीं थी, उन्हेंअब पूरा किया जा रहा है।

सांसद ने बताया कि बारां को रेलवे के माध्यम से दिल्ली से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही 26 अप्रैलसे भगत की कोठी ट्रेन के स्टॉपेज से क्षेत्र को दक्षिण भारत से भी जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठायाजा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि खेल अकादमी के लिए कलमंडा में जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसके अलावा मेडिकल सुविधाओं के विस्तार तथा परवन सिंचाई परियोजना से क्षेत्र में समृद्धि आएगी।

श्रीराम स्टेडियम में लगभग दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सांसद ने शेरगढ़ अभयारण्य के विकास और बारां को मुंबई-दिल्ली कॉरिडोर से जोड़ने की दिशा में भी कार्य होने की बात कही तथा इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

श्री बैरवा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से बारां को बाढ़ की समस्या से राहत मिली है। मेलखेड़ी कोटा रोड ब्रिज से हॉस्पिटलरोड की ओर भी विकास कार्य किए जाएंगे तथा नलका रोड पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की योजना पर कार्य किया जाएगा। साथ ही तेल फैक्ट्री रेलवे ओवरब्रिज को भी जल्द ही आमजन को समर्पित किया जाएगा।

विधायक ने परवन सिंचाई परियोजना को पूर्व मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए सर्वाधिक बजट उनकी सरकार द्वारा दिया गया है। उन्होंने कानून-व्यवस्था का उल्लेखकरते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित