चेन्नई , अगस्त 12 -- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को म्यांमार से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी वाले नेटवर्क की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु में आठ और मिजोरम में पांच सहित कुल 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जब्त की गई इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी। उस दौरान म्यांमार के नागरिकों को गिरफ्तार भी किया गया था।

तमिलनाडु में चेन्नई के पांच ठिकानों के अलावा मदुरै और कोयंबटूर में भी तलाशी अभियान चलाया गया। यह छापेमारी नवंबर 2024 में अंडमान सागर से म्यांमार के झंडे वाले एक जहाज से जब्त की गई 6,016.87 किलोग्राम मेथमफेटामाइन से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित