इस्लामाबाद , फरवरी 19 -- पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में एक आवासीय इमारत में हुए गैस विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गयी।
बचाव अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस अधीक्षक जमशेद आशेर ने मीडिया को बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार तड़के 4:15 बजे तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर हुआ। विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गये।
सरकारी बचाव सेवा रेस्क्यू 1122 के अनुसार, घटनास्थल पर शहरी खोज एवं बचाव दल औरआपदा प्रतिक्रिया वाहन तैनात किये गये हैं तथा तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित