भिवानी , जुलाई 28 -- हरियाणा के भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने ई-वीजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत कराईकल बंदरगाह को ई-वीजा धारकों के प्रवेश के लिए अधिकृत इमिग्रेशन पोस्ट घोषित किया गया है। साथ ही हल्दिया बंदरगाह को भी ई-वीजा धारकों के लिए निर्धारित समुद्री प्रवेश बंदरगाहों की सूची में शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित