जयपुर , अक्टूबर 30 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि करवा चौथ प्रेम, विश्वास और समर्पण का वह पावन पर्व है जो दांपत्य जीवन की आत्मीयता और जीवनसाथी के प्रति अटूट स्नेह को और भी गहरा बनाता है।

श्री शर्मा गुरुवार देर रात पत्नी गीता देवी के साथ पूजा-अर्चना कर उन्हें जल ग्रहण करवाकर करवा चौथ के व्रत का पारण कराया और कहा कि जीवन की इस सुंदर यात्रा में परस्पर विश्वास, स्नेह और साथ ही रिश्तों की सबसे अनमोल पूंजी हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि करवा चौथ का यह पावन पर्व सभी माताओं-बहनों के जीवन में सुख, सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए और प्रत्येक परिवार प्रेम, विश्वास व खुशियों से सदैव आलोकित रहे। उन्होंने करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित