नयी दिल्ली , सितंबर 07 -- इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) के नये अध्यक्ष लोकमत मीडिया के करण राजेंद्र दर्डा बने हैं।

आईएनएस की ओर से सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सोसाइटी की वार्षिक आम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी को डिप्टी-प्रेसिडेंट, मलयालम मनोरमा के हर्षा मैथ्यू को वाइस-प्रेसिडेंट और दिल्ली प्रेस के अनंत नाथ को मानद कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

श्री दर्डा ने सन्मार्ग के विवेक गुप्ता की जगह अध्यक्ष का पद संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान, श्री गुप्ता ने कई अहम पहल कीं, जिनमें नीति-निर्माताओं के साथ बातचीत और पाठकों व विज्ञापनदाताओं के बीच प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता को मज़बूत करने की बड़ी कोशिशें शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित