सासाराम , सितंबर 20 -- बिहार रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के खदाव गांव में जन्मदिन समारोह में खाना बनाने गये एक हलवाई की करंट लगने से मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान कोचस थाना क्षेत्र के अंधारी गांव निवासी रमेश साह (63) के रूप में हुई है। रमेश साह जन्मदिन की पार्टी में खाना बनाने गये थे। इसी दौरान वगेरा लघुशंका के लिए गये, जहां करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित