भीलवाड़ा , जुलाई 10 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हाजियास गांव में करंट की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

पुलिस की घटना जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित