भरतपुर , अगस्त 03 -- राजस्थान में करौली जिले के करणपुर क्षेत्र में सोमवार को सुबह करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूरो कुमारी शर्मा (21) अपने घर पर अकेली थीं। वह छाछ बनाने की मशीन का उपयोग कर रही थीं, तभी अचानक मशीन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से भूरो कुमारी गंभीर रूप से झुलस गईं।

परिजन उसे करणपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित