प्रयागराज , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के कोठरी गांव में रविवार की देर शाम एक युवक की कूलर के करंट से मौत हो गई। 27 वर्षीय अखिलेश मूकबधिर था।

कूलर में प्लग लगाते समय हादसे का शिकार हो गया।अखिलेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह पिछले दो साल से कोठरी गांव में श्याम लाल जायसवाल के घर रह रहा था। रविवार शाम करीब 7 बजे वह घर में रखे कूलर का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान कूलर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी जान चली गई।घटना की खबर मिलने पर डिघिया चौकी प्रभारी अक्षय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित