हैदराबाद , मार्च 18 -- पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे।
पैट कमिंस अभी तक अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उनके शुरुआती मैचों में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। इस दौरान अभिषेक शर्मा किशन के उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित