दरभंगा , अक्टूबर 26 -- िहार में दरभंगा जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसुनिया पुल के समीप कमला बलान तटबंध पर से पुलिस ने लगभग 74 किलोग्राम किलोग्राम गांजा बरामद किया है। नदी थाना के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार को नदी थाना क्षेत्र में बिसुनिया पुल स्थित कमला बलान तटबंध पर पुलिस ने लावारिस हालत में पड़े दो बोरों से 73.600 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों बोरों को जब्त कर लिया है। दोनों बोरों पर अलग-अलग मार्का लगा हुआ था। एक बोरे पर 'ए' मार्का के साथ 37 किलो, जबकि दूसरे पर 'बी' मार्का के साथ 36.600 किलो वजन अंकित था। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गांजे की खेप के स्रोत और इसे पहुंचाने वाले लोगों का पता लगाने में जुटी है। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है। बिहार पुलिस ने नशामुक्त बिहार और सुरक्षित बिहार के संकल्प को दोहराते हुए लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अज्ञात को आरोपित किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित