भीलवाड़ा , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सांगानेरी गेट क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गुरुवार को दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास की अन्य दुकानों या रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोक लिया।
पुलिस ने बताया कि गोदाम शिवराज खटीक का है। आग लगने से टायर और कबाड़ का सामान जल गया। करीब डेढ़ लाख के रुपये के नुकसान का अनुमान जताया गया है।
आग लगने का कारण गोदाम के आस-पास बच्चों द्वारा पटाखे चलाना बताया जा रहा है। एक फटाखा गोदाम में गिरा, जिससे यह घटना घटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित