श्रीगंगानगर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में ही रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चक 2-केएसआर भागीरथ नायक (42) घर में बुधवार-गुरुवार की रात अकेला था। देर रात उसके परिजन वापस आए तो भागीरथ का शव घर में पीछे के पीछे कबाड़ के बाड़े में छत में लगे लोहे के गार्डर से लगाए फंदे पर लटकता हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित