कपूरथला , सितंबर 14 -- पंजाब के कपूरथला जिला में 27 नवंबर को रात आठ बजे नागरिक सुरक्षा के तहत हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल किया जाएगा। यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा तंत्र और विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों को परखने तथा मजबूत करने के उद्देश्य से होगा।

मॉक ड्रिल की शुरुआत दो मिनट तक ऊंची-नीची ध्वनि वाले सायरन के जरिए हवाई हमले की चेतावनी से होगी। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में सांकेतिक ब्लैकआउट कराया जाएगा और लोगों से गैर-जरूरी रोशनी बंद रखने की अपील की जाएगी। आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

मॉक ड्रिल में अग्निशमन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा सहायता, घायलों को सुरक्षित निकालने तथा यातायात और भीड़ नियंत्रण से संबंधित अभ्यास भी किए जाएंगे। अभ्यास समाप्त होने पर लगातार दो मिनट तक ऊंची ध्वनि वाला सायरन बजाकर 'ऑल क्लियर' संकेत दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित