कपूरथला , मार्च 8 -- पंजाब में कपूरथला पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस सिलसिले में एक नाबालिग सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पांच देसी पिस्तौल बरामद किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी फिलीपींस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने ये अवैध हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे और इन्हें विभिन्न आपराधिक गिरोहों को सप्लाई कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में गोलीबारी करने और रंगदारी वसूलने जैसी आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाना था। पंजाब पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए इनके पिछले संपर्कों और भविष्य की योजनाओं की गहराई से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित