फगवाड़ा , जून 12 -- आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने सुश्री सुमन शर्मा को कपूरथला जिले की महिला विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए आप फगवाड़ा इकाई की ओर से शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ राज कुमार चब्बेवाल, फगवाड़ा के मेयर रामपाल उप्पल तथा आदमपुर हलका इंचार्ज कृष्ण ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने सुश्री शर्मा को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुश्री शर्मा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा तथा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अमनदीप कौर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

सुश्री शर्मा ने कहा कि वह जिले भर में अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर आम आदमी पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और कपूरथला जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित