कपूरथला , फरवरी 20 -- पंजाब में कपूरथला की पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देसी पिस्तौल बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तुरा ने बताया कि विला कोठी से कच्ची सड़क पर पेट्रोलिंग के दौरान, जोबनदीप सिंह उर्फ़ ताऊ पुत्र जीत लाल निवासी कोकलपुर थाना, कपूरथला और करण कुमार उर्फ़ करण पुत्र कुलविंदर निवासी बेगोवाल पुलिस को गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने कहा कि जोबनदीप सिंह उर्फ ताऊ से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए और करण कुमार से भी एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना थाना कपूरथला में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित