कपूरथला , अप्रैल 09 -- पंजाब के कपूरथला जिले के गांव विला कोठी, बूटां और लखन में गुरूवार को छापेमारी में आबकारी विभाग की टीम ने लगभग 2500 लीटर लाहन (कच्ची शराब) से भरे ड्रम बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया ।
कपूरथला जिला आबकारी अधिकारी सुखजीत सिंह चाहल ने बताया कि उपायुक्त (आबकारी) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग और सहायक आयुक्त (आबकारी) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक जतिंदरपाल सिंह (भुलत्थ और कपूरथला सर्कल), आबकारी पुलिस स्टाफ और स्थानीय पुलिस के पूर्ण सहयोग से गांव विला कोठी के पास बहने वाले दरिया (नदी) के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए इस तरह की छापेमारी और सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित