कपूरथला , जून 26 -- पंजाब के कपूरथला जिले में 28 से 30 जून तक आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 86,501 बच्चों को पोलियो रोधी बूंदें पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
उपायुक्त आकाश बंसल ने शुक्रवार को अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बताया कि इसके लिए 855 स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया है। इनमें 20 ट्रांजिट टीमें और 77 मोबाइल टीमें शामिल हैं, जबकि निगरानी के लिए 104 सुपरवाइजरी टीमें तैनात की गयी हैं। मोबाइल टीमें शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों, झुग्गी बस्तियों और औद्योगिक इकाइयों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जबकि ट्रांजिट टीमें बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को दवा पिलायेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित