नयी दिल्ली , जनवरी 20 -- केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत का तेजी से बदल रहा कपड़ा क्षेत्र इस दशक में सबसे ज़्यादा रोज़गार देने वाला सेक्टर बनने के लिए तैयार है।

उन्होंने कपड़ा क्षेत्र के बारे में मंगलवार को प्रकाशित एक लेख में कहा कि प्रति व्यक्ति टेक्सटाइल की खपत का दोगुना होना और विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों की वजह से निर्यात में बढ़ोतरी, देश के कपड़ा क्षेत्र के विस्तार के प्रमुख कारक हैं। उनके इस लेख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टैग करते हुए साझा किया है।

श्री सिंह ने लिखा है कि स्वस्थ तरीके से उत्पाद -आधारित वृद्धि पर बल दिये जाने से हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र के लिए नए मौके बन रहे हैं। प्रौद्योगिकी तथा नवाचार से उत्पादकता और उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित