धार , अगस्त 01 -- मध्य प्रदेश में धार के कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने शनिवार को कन्या शिक्षा परिसर का औचक भ्रमण कर विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों से सीधा संवाद किया और बच्चों की पढ़ाई, यूनिफॉर्म, किताबों की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता, आवास, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा अभिभावकों के सुझाव सुने।
श्री मीना ने संवाद के दौरान जब अभिभावकों ने परिसर में पेयजल (पानी) की किल्लत की शिकायत रखी, तो उन्होंने इसे गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित