मऊ , जुलाई 30 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवक की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्त कन्नौज जनपद निवासी मुकेश के रूप में की गई। जो आजमगढ़ में रहकर फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था।

पुलिस के अनुसार कन्नौज जिले के ठठिया थाना के नयापुरवा गांव निवासी मुकेश आजमगढ़ में किराए पर कमरा लेकर गाजीपुर व मऊ में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। मुकेश मोटरसाइकिल से आजमगढ़ वापस लौट रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किमी संख्या 285.6 पर नियंत्रित होकर डिवाइजर से टकरा गया। जहां उसकी मौत हो गई। गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम मऊ जिला चिकित्सालय पर कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित