, Oct. 18 -- ओटावा, 18 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे पर एक लाइव-फायर ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान हुए भीषण धमाके और उसके बाद लगी आग में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
सैन्य सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि यह हादसा संभवतः युद्धाभ्यास के दौरान गैस लाइन या गैस कुएं से किसी गोले या विस्फोटक के टकराने से हुआ, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई।
अल्बर्टा प्रांत की मुख्यमंत्री डेनियल स्मिथ ने 'एक्स' पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से उनके कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित