स्टॉकहोम , अक्टूबर 08 -- वर्ष 2026 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रसिद्ध कनाडाई लेखिका, कवयित्री और अनुवादक ऐन कार्सन को दिया जायेगा।

स्वीडिश अकादमी ने उन्हें "उनकी साहसी और आविष्कारशील रचनाधर्मिता के लिए, जिसने शास्त्रीय परंपरा के साथ एक सहज-चंचल संवाद के माध्यम से समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों का सृजन किया है" इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस पुरस्कार में उन्हें 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर या 11.52 करोड़ रुपये की धनराशि दी जायेगी। इसके अलावा एक स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र आगामी 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित होने वाले आधिकारिक समारोह में प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित