हरिद्वार , मार्च 26 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली कनखल पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जांच के दौरान बैरागी कैंप स्थित लोहे के पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनित पुत्र प्रेमचंद निवासी शिवपुरी गली नंबर 5, जगजीतपुर, कनखल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित