नयी दिल्ली , अगस्त 17 -- तर से भारत के लिए डाक घर के जरिए यूपीआई आधारित त्वरित एवं सुरक्षित धन प्रेषण सेवा शुरू कर दी गयी है और इसके माध्यम से कतर में रहने वाले ग्राहक कतर पोस्ट के सेवा केंद्रों से भारत में यूपीआई से जुड़े बैंक खातों में सीधे धन भेज सकते हैं।

संचार मंत्रालय की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस सेवा को कतर पोस्ट, इंडिया पोस्ट, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म (यूपीयू-आईपी) और एनपीसीआई इंटरनेशनल लि. (एनआईपीएल) के सहयोग से विकसित किया गया है। इस पहल में कतर के डाक नेटवर्क की व्यापक पहुंच को भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा गया है।

इस सेवा का उद्घाटन 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोहा में लूलू माल में वहां के डॉक सेवा विभाग कतर पोस्ट के एक सेवा केंद्र पर किया गया जहां भारतीय दूतावास के प्रभारी राजदूत संदीप कुमार ने संबंधित हितधारकों से बातचीत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित