दोहा , मार्च 04 -- कतर सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी कतर एनर्जी ने 'अपरिहार्य परिस्थितियों' की घोषणा करते हुए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और संबंधित उत्पादों का उत्पादन रोकने की घोषणा की।

दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी उत्पादक ने सोमवार को ने एक बयान में कहा कि 'रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी और मेसइद इंडस्ट्रियल सिटी में कतर एनर्जी के परिचालन केंद्रों पर सैन्य हमलों के कारण, कतर एनर्जी ने एलएनजी और संबंधित उत्पादों का उत्पादन बंद कर दिया है।'इस घोषणा के तुरंत बाद, बेंचमार्क डच और ब्रिटिश थोक गैस की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की उछाल आयी, जबकि बेंचमार्क एशियाई एलएनजी की कीमतें लगभग 39 प्रतिशत तक बढ़ गयीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित