जम्मू , फरवरी 13 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कथित तौर पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन की खेप हासिल करने और उसे बेचने के काम में शामिल थे।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही मामले की गहन जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मदद से पहले आरोपी जतिन (निवासी पठानकोट) को दबोचा गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर दूसरे आरोपी दानिश डोगरा उर्फ साजन (निवासी, कठुआ) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित