गोरखपुर , जुलाई 11 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 16 जुलाई से करनैलगंज स्टेशन पर 15.39 बजे पहुँचकर 15.41 बजे छूटेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 17 जुलाई से करनैलगंज स्टेशन पर 04.36 बजे पहुँच कर04.38 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 17 जुलाई से जरवल रोड स्टेशन पर 22.40 बजे पहुँच कर 22.42 बजे और गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 17 जुलाई से जरवल रोड स्टेशन पर 07.54 बजे पहुँच कर 07.56 बजे छूटेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित