कटिहार , अप्रैल 18 -- बिहार में कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली का करंट लगने से एक दंपति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नारायणपुर पंचायत चिकनी गांव निवासी रंजन ठाकुर और उनकी पत्नी रंजना देवी खेत में पानी पटाने गये हुये थे । इस दौरान खेत में लगे बिजली के तार के संपर्क में आने से दोनों को बिजली का करंट लग गया। दोनों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित