कटिहार , मार्च 04 -- बिहार में कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महेशाडीह गांव के वार्ड संख्या - 9 निवासी महेश सिंह (65) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। मृतक के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि उसके पिता उसके घर के समीप एक नए मकान में अकेले रहते थे । वह रात में अपने पिता को नए मकान में खाना देकर पुराने मकान में सोने चला गया था। सुबह उसके पिता का खून से लथपथ शव मिला।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित