महितपुर , दिसंबर 09 -- पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आध्यात्मिकता के केंद्र गुरुद्वारा बुलंदपुरी साहिब में मत्था टेका और दुनिया के सबसे ऊंचे निशान साहिब के दर्शन किए।
राज्यपाल ने दौरे के दौरान उन्हें बाबा बलदेव सिंह, पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू और प्रसिद्ध आर्किटेक्ट राजोध सिंह द्वारा की जा रही विभिन्न पहलकदमियों तथा आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। यह आध्यात्मिक मिशन वर्ष 2021 में श्री गुरु नानक देव जी की एकता, शांति और मानवता से प्रेम करने की शिक्षाओं का प्रचार करने के लिए गोबिंद सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शुरू किया गया था, जो मानवता के कल्याण के लिए विश्व स्तर पर सेवा निभा रहा है।
इस अवसर पर श्री कटारिया ने श्री गुरु नानक देव जी के विश्वव्यापी भाईचारे और दया के संदेश के प्रचार के लिए बाबा बलदेव सिंह द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों की भरपूर सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित