भोपाल , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स स्थित गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार को छात्राओं ने भोजन और पेयजल की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में परोसे जाने वाले भोजन में कीड़े निकलते हैं और पेयजल भी साफ नहीं है। उन्होंने समस्याओं के निराकरण की मांग की।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के बैनर तले प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था में गंभीर कमियां हैं। उन्होंने वाटर कूलर और पीने के पानी की व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई।

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि छात्रावास में भोजन, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का उचित प्रबंध होना चाहिए। इन व्यवस्थाओं का सीधा संबंध छात्राओं के स्वास्थ्य और पढ़ाई से है। छात्राओं ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर हॉस्टल की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की, ताकि उन्हें सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित