मुंबई , जुलाई 09 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बीच रुपया एक पैसा मजबूती के साथ बंद हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.47 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 52 पैसे गिरकर 95.48 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल में नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से रुपये को समर्थन मिला है।

रुपया आज चार पैसे टूटकर 95.52 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह नीचे 95.58 रुपये और ऊपर 95.28 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में डॉलर की लिवाली आने से 95.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज नरमी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलकर 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब रह गया।

इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में 97.79 करोड़ डॉलर लगाने से भी रुपये को समर्थन मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित