नयी दिल्ली , मार्च 23 -- अमेरिका के ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमले टालने की घोषणा से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल में नरमी रही।

लंदन का ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा आठ प्रतिशत गिरकर 103.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी क्रूड का वायदा भी सात प्रतिशत की अधिक फिसलकर 91 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को दी गयी समय सीमा समाप्त होने से ठीक पहले ईरान के परमाणु संयंत्रों पर और पांच दिन हमला न करने की घोषणा की। इससे कच्चा तेल आज आठ प्रतिशत टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित