देहरादून , अप्रैल 26 -- उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत सहसपुर क्षेत्र में रविवार को कच्ची मिट्टी और घास फूस से बने छह डेरों में अचानक आग लग जाने से उनमें रखा घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना सहसपुर अंतर्गत इंद्रा कालोनी मेदनीपुर में स्थित गुर्जरों के डेरों में आग लग गईं। सूचना पर सेलाकुई और विकासनगर से पहुंची दमकल तथा पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक छह डेरे पूरी तरह नष्ट हो गए। जबकि पास में बने अन्य डेरे सुरक्षित बचा लिए गए।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी व्यक्ति व पशुओं की कोई हानि नही हुई। इस आग से मुस्तका पुत्र कासिम, सदाम पुत्र गुस्तफा, याकूब पुत्र मुस्तफा, यामीन, जाफर पुत्र मुस्तफा और बसीर पुत्र गुलाम के घरों में रखे घरेलू सामान के साथ करीब एक- डेढ़ लाख रुपए की नकदी का नष्ट होना बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित