हरदोई , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार देर रात कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 76 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार से रविवार तक हुई बारिश में अब तक जिले में नौ लोगो की मौत हुई है जिनमे 7 की दिवार गिरने की घटनाओ में जान गयी तो दो सर्पदंश का शिकार हुए हैपुलिस के अनुसार, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी पानवती (76) पत्नी स्वर्गीय सीताराम रविवार देर रात घर के पास लघुशंका के लिए गई थीं। इसी दौरान जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।पानवती की शादी बाबटमऊ मड़िया निवासी सीताराम से हुई थी। शादी के करीब एक वर्ष बाद ही पति की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित