अलवर , अगस्त 18 -- राजस्थान में खैरथल- तिजारा जिले के भिवाड़ी में कचरे में रखी बारूद में आग लगने से एक बालक घायल हो गया।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ट्रांसफार्मर बनाने वाली मेहरू टॉर्च कंपनी में कार्यरत राजनाथ का 11 वर्षीय पुत्र सचिन पारसी सोमवार को अन्य बच्चों के साथ घर के पास मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों ने कचरे के पास आग लगा दी। कचरे में मौजूद पटाखों के बारूद ने आग पकड़ ली और अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित