नयी दिल्ली , मई 07 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 'सनटेक सिटी' परियोजना और कई रियल एस्टेट फर्मों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के संबंध में मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी 'ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी' (जीएमएडीए) से भूमि उपयोग में परिवर्तन (सीएलयू) लाइसेंस की धोखाधड़ी से खरीद और निवेशकों के साथ करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी है।

खबरों के अनुसार, इस जांच के दायरे में अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगी शामिल हैं।

सूत्रों का यह भी दावा है कि नितिन गोयल भी ईडी की रडार पर हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने जीएमएडीए का भुगतान न करने वाले कुछ बिल्डरों की मदद की और उनके लिए कथित तौर पर राजनीतिक संरक्षण की व्यवस्था की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित